बीजापुर । अशासकीय विद्यालय प्राईस पब्लिक स्कूल मद्देड़ एवं प्राईस पब्लिक स्कूल कुटरू की मान्यता से संबंधित समाचार निराधार एवं भ्रामक हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर लखन लाल धनेलिया, एपीसी एवं शाखा प्रभारी द्वारा प्राईस पब्लिक स्कूल मद्देड का 23 सितम्बर 2025 को स्थल निरीक्षण कर दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। संबंधित संस्था के संचालक द्वारा मान्यता हेतु निर्धारित प्रपत्र में विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। निरीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत विभाग द्वारा दोनों ही विद्यालयों को मान्यता प्रदाय की गई है।

प्राईस पब्लिक स्कूल मद्देड को यू-डाईस कोड 22204100446 तथा प्राईस पब्लिक स्कूल कुटरू को यू-डाईस कोड 22204100445 प्रदान किया गया है, जिसकी प्रविष्टि यू-डाईस पोर्टल में की जा रही है। दोनों ही अशासकीय संस्थाएँ संबंधित पंचायतों से अनुबंध कर किराए पर संचालित हैं, जहाँ पानी, बिजली एवं बैठक की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालयों की मान्यता उनके संचालन की प्रगति एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ की अनुशंसा पर प्रदान की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *