गरियाबंद । कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग अंतर्गत आने वाले 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 07 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 01 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। जिसमें से अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग ने बताया कि अनंतिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। 25 जुलाई 2024 तक संध्या 5ः30 बजे तक कार्यालय में आकर अनंतिम योग्यता सूची में दावा आपत्ति कर सकते हैं। 25 जुलाई 2024 के संध्या 5ः30 के पश्चात् किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *