12 से 16 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

रायगढ़, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खरसिया, जिला रायगढ़ में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 हेतु एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संचालनालय से प्राप्त पंचम एवं षष्ठम चरण के प्रवेश शेड्यूल के अनुसार 12 से 16 अगस्त 2025 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।


प्रवेश सत्र 2025-26 के अंतर्गत निम्न एक वर्षीय व्यवसायों में प्रवेश हेतु वेल्डर, कोपा एवं सुइंग टेक्नालाजी एवं प्रवेश सत्र 2025-27 के अंतर्गत द्विवर्षीय व्यवसाय में फिटर तथा विद्युतकार के रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी विवरण, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *