उत्तर बस्तर कांकेर । एपिड़ा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) तथा गो हार्वेस्ट एफपीओ के संयुक्त तत्वाधान में आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में कृषि उत्पाद एवं खाद्य निर्यात विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ बीरबल साहू ने कांकेर जिले में खाद्य प्रसंस्करण की सम्भावनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

एपिडा के एसोसिएट क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से अशोक कुमार बोरा ने छत्तीसगढ में निर्यात के अवसर एवं एपिडा की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ नरेन्द्र हरिदास तायड़े ने कृषि और खाद्य उद्योग के प्रसंस्करण तकनीक, मूल्यसंवर्धन और विपणन नीति पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में गो हार्वेस्ट एफपीओ के डायरेक्टर छबीलाल नाग, सीईओ कु. अर्चना सिन्हा सहित ग्राम पुसवाड़ा, अंजनी, पटोली, दसपुर, गोवर्धन एवं गढ़पिछवाड़ी ग्राम के 60 कृषक उपस्थित हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *