रायपुर । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन 28 सितंबर को शाम 4 बजे तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 स्थित दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा में किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में और चंद सुंदरानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर तुषार चोपड़ा, सतीश छूगनी, तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन-7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल सहित मंडल प्रभारी, प्रदेश, जिले, मंडल और वार्ड के पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यशाला के संबंध में जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत करेगी।

आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के लिए टोली प्रमुख कुशल गेंडेकर, गौरव शर्मा, पुष्पम साहू और प्रणीत जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश, जिले, मंडल एवं वार्ड के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *