रायपुर छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री चुनने के लिए नियुक्त किये गए तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच गए हैं। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 54 विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में कुछ नाम पर्यवेक्षक लेकर आएंगे तो वहीं कुछ नाम विधायक पेश करेंगे. जिसको लेकर चर्चा होगी और सहमति बनने के बाद पार्टी नाम फाइनल नहीं कर सकती है। जिसके बाद बीजेपी सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरा तय करने के लिए भाजपा ने तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय आयुष मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव का नाम शामिल है। विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और पर्यवेक्षक बैठक लेंगे। सीएम फेस के लिए ये नाम चर्चा में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *