जिले के लीड सहित सभी सरकारी व निजी कॉलेज में मार्च में वार्षिक परीक्षा संभावित है। जिसमें शामिल होने विभिन्न संकाय के प्राइवेट व रेगुलर स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन अब तक 280 स्टूडेंट्स हार्डकॉपी जमा नहीं कर पाए हैं। जबकि हार्डकॉपी जमा करने एक फरवरी अंतिम तिथि तय की गई थी। लेकिन लीड कॉलेज में जब अग्रेषण शुल्क जमा करने वालों और हार्डकॉपी जमा करने वालों की सूची का मिलान किया गया तब यह मालूम हुआ कि 230 स्टूडेंट्स अब तक हार्डकॉपी जमा नहीं कर पाए है।

इसके अलावा अन्य कॉलेज में ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या 50 है। लीड कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर सीडी मानिकपुरी ने बताया कि वैसे तो एक फरवरी तक हार्डकॉपी जमा करना था लेकिन 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स अब तक कॉलेज नहीं पहुंचे हैं। जबकि बार-बार कॉलेज प्रबंधन व दुर्ग विवि की ओर से सूचना दी जा रही है कि वार्षिक परीक्षा में शामिल होने ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद संबंधित कॉलेज में हार्डकॉपी अनिवार्य रूप से जमा करना है। छात्रहित में हार्डकॉपी जमा करने 10 फरवरी तक अतिरिक्त मौका दिए हैं।

ऐसे में िववि को स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड नहीं भेज पाएंगे अगर हार्डकॉपी जमा नहीं होने से कॉलेज स्तर पर स्टूडेंट का वेरिफिकेशन नहीं होगा तो स्थानीय स्तर से दुर्ग विवि को संबंधित के बारे में पूरा रिकॉर्ड भेज नहीं पाएंगे। इस स्थिति में एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।

वार्षिक परीक्षा में शामिल होने अनुमति नहीं मिल पाएगी। उन स्टूडेंट्स से अपील की जा रही है कि जल्द हार्डकॉपी कॉलेज में जमा कर लें। बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य संकाय के रेगुलर व प्राइवेट, पूरक, भूतपूर्व स्टूडेंट्स व एमए, एमकॉम, एमएससी के प्राइवेट स्टूडेंट्स 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने अंतिम मौका 30 जनवरी तक था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *