महासमुंद बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए 21 नवंबर से 30 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन (घरेलू विद्युत सेवा उपकरण) का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया हैं। जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2023 तक हैं। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री टुटु बेहरा ने बताया कि प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *