सुकमा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित की गई है।
योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही चयनित संस्थानों को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाएगी।
