रायपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ठाकुर ने किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होने के कारण बड़ी संख्या में किसान भाई पंजीयन नहीं करा सके। तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्याओं की वजह से कई किसानों का डेटा अधूरा रह गया है। इससे उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात के दौरान सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और पंजीयन अवधि बढ़ाने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

किसान हित में निरंतर सक्रिय
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया है। हाल ही में उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी) PV-AAP पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की थी, जिस पर सरकार ने अवधि को 30 नवंबर तक बढ़ाया था।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा का लक्ष्य हर किसान की समस्या को प्राथमिकता से हल करवाना है। किसान हित, जनहित और संगठन हित—तीनों ही क्षेत्रों में मोर्चा सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *