बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के प्रयास के तहत दो महत्वपूर्ण रेल खंडों में कनेक्टिविटी और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कारण पुरी को जोड़ने वाली इंदौर, जोधपुर व एलटीटी की गाड़ियां और गीतांजलि एक्सप्रेस इस माह कई दिनों के लिए रद्द की गई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत मेरामण्डली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन को मेरामण्डली स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक चलेगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली या गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी।

-19 अप्रैल को जोधपुर से रवाना होने वाली गाड़ी 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस। -16 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस। -13 अप्रैल को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस। -15 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस। -18 अप्रैल को गांधीधाम से रवाना होने वाली गाड़ी 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस। -21 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस।

-15 एवं 22 अप्रैल को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस। -17 एवं 24 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस। गीतांजलि 13 से 26 तक रद्द रहेगी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और इस खंड में चौथी लाइन के विद्युतीकरण का कार्य 11 से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। पहले घोषित तिथियों के अनुसार, 11 से 24 अप्रैल तक पुरी तक चलने वाली गाड़ी 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस रद्द रहने वाली थी, लेकिन रेल प्रशासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे अब 13 से 26 अप्रैल तक रद्द करने का निर्णय लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *