रामानुजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में बाईपास रोड के किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। कचरे में मौजूद प्लास्टिक और कागज को मवेशी खा रहे है। इसके अलावा नगर की गंदगी कन्हर नदी में भी जाने का खतरा बना हुआ है। मामले में नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी निर्वाचन कार्य मे ब्यस्तता का हवाला देते हुए मामले में अनभिज्ञता दीया रहे है। वहीं नगरवासी पुरे मामले में प्रशासन की लापरवाही बता रहे है। दरअसल रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के घरों से निकलने वाले कचरे को महिला समूहों द्वारा घर घर जाकर कलेक्शन का कार्य किया जाता है। नगर को साफ सुथरा बनाया जा सके इसके लिए महिला समूह प्रतिबद्ध है। लेकिन उसी कचरे को डिस्पोज करने की बजाय सड़क के किनारे खुले में फेंक दिया गया है। जिससे सड़क के किनारे कचरो का अंबार लग चुका है। खुले में पड़े हुए कूड़े कचरों को मवेशी खा रहे है। जिससे मवेशियों के बीमार होने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा कन्हर नदी के किनारे कचरा फेके जाने से भविष्य में शहर का गंदा कचरा नदी में भी जा सकता है। जिससे नदी का पानी भी दूषित हो सकता है। रामानुजगंज बाईपास सड़क के किनारे तमाम प्लास्टिक और पन्नियां बिखरी पड़ी हुई है। अब ऐसे में एक ओर नगर पालिका के अधिकारी शहर को तो साफ सुथरा रखने के लिये घरो से कचरा का उठाव करवा रहे है। वहीं इधर शहरवासियों से टैक्स की भी वसूली की जा रही। लेकिन दूसरी तरफ कचरे का सही से नष्टीकरण नही होने से आम लोगों और पर्यावरण के लिए मुसीबत बनी हुई है। जिसको लेकर नगरवासी नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाही बता रहे है। तो वहीं मामले में नगर पालिका के सीएमओ निर्वाचन कार्य मे अपनी ब्यस्तता बताते हुए कचरे को डिस्पोज करवाने का हवाला दे रहे है। लेकिन अगर कचरा प्रबंधन का कार्य समय रहते कर लिया जाता तो शायद आज सड़क के किनारे कचरो का अंबार नही लग होता और लोग परेशान नहीं होते।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *