बिलासपुर। बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के कुंड में 23 दुर्लभ कछुओं की मौत हो गई थी। यह घटना 25 मार्च की है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले में साजिश की आशंका जताई है।

मंदिर ट्रस्टियों का कहना है कि नवरात्रि से पहले हर साल की तरह इस बार भी मंदिर परिसर और कुंड की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान कर्मचारियों ने कुंड में मछलियां देखीं। उन्होंने जाल डालकर मछलियां निकालने की कोशिश की। इसी दौरान कछुए जाल में फंस गए और उनकी मौत हो गई। ट्रस्टियों ने कहा कि वन विभाग ने बिना जांच-पड़ताल के ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कर्मचारी गजेंद्र तिवारी और आनंद जायसवाल को आरोपी बना दिया। इस कार्रवाई से नाराज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, मुख्य पुजारी पंडित अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश जुनेजा समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *