सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा से जनहानि के 2 प्रकरण में मृतकों के वारिसों को कुल 8 लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया है। कार्यालय कलेक्टर द्वारा सारंगढ़ तहसील के ग्राम कोसीर की साधमती चंद्रा की पानी में डूबकर मृत्यु होने पर उनके पुत्र रामकुमार चंद्रा को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए स्वीकृत किया है।

इसी प्रकार सांप के काटने पर ग्राम परसदा बड़े के मनुजराम पटेल की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सावित्री पटेल को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए स्वीकृत किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *