क्सल प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस

बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं जनहितकारी परिणाम सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सैचुरेशन शिविरों के आयोजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एक ही स्थान पर सरलता एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें।

बैठक में इन क्षेत्रों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सड़क, पेयजल, बिजली, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

कलेक्टर मिश्रा ने नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की विभिन्न पुनर्वास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ऐसे पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें आजीविका, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए।

बैठक में योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिले के समस्त वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *