शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में हासिल किया था प्रथम स्थान  

कोंडागांव, जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल के दल कलाकारों ने मंगलवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर 16 दिसंबर 2025 नूपुर राशि पन्ना से भेंट की। इस दौरान कलेक्टर पन्ना ने दल के कलाकारों का सम्मान किया और  सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।
गौरतलब है की आदिम जाति विकास विभाग द्वारा अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन किया था और समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान मिला था। सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी ने भी सभी कलाकारों को जिले का गौरव और सम्मान बढ़ाने के लिए बधाई दिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *