जशपुरनगर । राज्य शासन की ओर से शासकीय कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है।

इसी आदेश के परिपालन में कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर नहीं आने वाले कर्मचारियों को आज समझाईश देने के साथ ही प्रतिदिन हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर आने के लिए कहा गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *