सुकमा । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप, धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश ध्रुव ने सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के कांजीपानी और बिरसठपाल धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर खरीदी प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ध्रुव ने बारदाना की उपलब्धता, टोकन कटिंग, हमाल (मजदूर) व्यवस्था, और नमी मापक यंत्रों के संचालन का गहन परीक्षण किया। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों की मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर सुनिश्चित किया जाए

खरीदी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी किसानों के हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर पारदर्शी और समयबद्ध धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सिर्फ वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी हो। खरीदी के तुरंत बाद नियमानुसार रकबा समर्पण की कार्रवाई पूर्ण की जाए। किसानों के बचे हुए खसरों को जोड़ने संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *