दुर्ग। सराफा कारोबारी ने अपनी बहू की दूसरी शादी करने के निर्णय लिया है, जिससे बहू और पोता-पोती का भविष्य उज्ज्वल हो सके। रीति-रिवाज से कारोबारी अपनी बहू की शादी कराने जा रहे हैं। 5 जून को इंदौर से बारात आएगी। पूरी तैयारी हो गई है।

शादी के निर्णय में बहू की रजामंदी भी शामिल है। शादी का इंतजाम उसी तरह किया गया है, जैसे बेटी को विदा किया जा रहा है। बेटी की तरह बहू को जेवर, पैसा देने की तैयारी है। यहीं नहीं बहू और उसके दोनों बच्चों के लिए बाकायदा जैन परिवार ने एफडी भी करवा दी है, जिससे उन्हें भविष्य में आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े। दरअसल, जैन परिवार के बेटे की कोरोना से वर्ष 2021 में मौत हो गई थी।

इसके बाद से यह चिंता थी कि बहू और दो बच्चों का ​भविष्य कैसा होगा। इस वजह से बहू की शादी करने का निर्णय लिया गया। सराफा कारोबारी राजमल बोथरा ने बताया कि सबसे बड़े बेटे अंकित की शादी वर्ष 2012 में कवर्धा की वीना से हुई थी। शादी के बाद पोती अवन्या का जन्म हुआ। तीन साल बाद पोते आरव का जन्म हुआ। अचानक कोरोनाकाल में बेटा बीमार हो गया। करीब 5 दिन तक निजी अस्पताल में इलाज चला। फिर बेटे को रायपुर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 17 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद बहू अपने मायके कवर्धा अपने पिता विनोद कुमार जैन के घर रहने चली गई। हम बुजुर्ग हो रहे हैं। ऐसे में बहू और पोते-पोती की चिंता हमेशा बनी रहती थी। इसी कारण बहू की शादी के बारे में घर और फिर समाज के कुछ लोगों से चर्चा की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *