छत्तीसगढ़

CG : कार में मिली साड़ी, फर्जी राशनकार्ड और कांग्रेस प्रत्याशी का बैनर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात पकड़ा

जशपुर मतदाताओं को प्रलोभन देने दो कार से साड़ी, फर्जी राशनकार्ड और कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के बैनर पोस्टर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात रंगे हाथ पकड़ा है. जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जशपुर तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंची.

दरअसल, पूरा मामला जशपुर से लगे पोरटेंगा का है. बुधवार देर रात 2 कार में साड़ियों का जखीरा और कुछ फर्जी राशन कार्ड रखे थे. जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस बीच कुछ लोग तो मौके से फरार हो गए लेकिन दोनो गाड़ियां और दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया. भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मौके का वीडियो बनाया गया और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

इधर भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत भी मौके पर पहुंची. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जशपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के द्वारा मतदाताओं को साड़ी बांटकर उनके पक्ष में वोट डालने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago