CG : केंद्रीय जेल से 15 साल की सजा काट रहा कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप…

रायपुर । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को रायपुर केंद्रीय जेल से एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद भी कैदी का कोई सुराग नहीं मिलने पर जेल प्रबंधन ने गंज थाने में मामला दर्ज कराया है।

थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू है, जो उत्तरप्रदेश के मथुरा का निवासी है। पिंटू को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की अदालत ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को 15 वर्ष की कैद और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त छह साल कैद की सजा भी दी गई थी।

ऐसे दिया प्रहरी को चकमा
गंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जेल प्रहरी मनीष रजवाड़े की अभिरक्षा में चंद्रवीर समेत चार अन्य बंदियों को पुराने जेल मुख्यालय की मरम्मत के काम के लिए ले जाया गया था। काम के दौरान दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चंद्रवीर ने मौके पर मौजूद प्रहरी और बंदियों को चकमा देकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

करीब ढाई बजे जब उसकी गैरमौजूदगी का पता चला, तो प्रहरी अन्य बंदियों को लेकर तुरंत जेल लौटा और अधिकारियों को सूचना दी। जेल प्रशासन ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन नाकामी मिलने पर थाने में मामला दर्ज कराया।

फिलहाल पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को भी भेज दी गई है।

kgnews

Recent Posts

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

33 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

41 minutes ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

43 minutes ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

47 minutes ago
राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

57 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

1 hour ago