अंबागढ़ चौकी लोकसभा व राज्यसभा से देश के 142 विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने व केन्द्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का 22 िदसंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा योजनाबद्ध ढंग से किए जा रहे लोकतंत्र की हत्या किए जा रहे घटनाक्रमों को जनता के सामने उजागर करेंगे। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12 से तीन के मध्य एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस के सभी विंग के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कांग्रेस विधायक इन्द्रशाह मंडावी, भोलाराम साहू सहित जिले के पूर्व विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोहला के दुर्गा चौक बस स्टैंड में आयोजित है। पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया िक हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा व राज्यसभा के 142 विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने की घटना मोदी सरकार द्वारा सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 दिसंबर को इस घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की है। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के इस जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अलावा कांग्रेस के सभी विंग महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को शामिल होने कहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *