बिलासपुर, कॉलेज में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. टीसी मांगने पहुंची छात्रा को स्टाफ ने धक्का देकर स्टाफ रूम से बाहर निकाला. एक महिला कर्मचारी ने छात्रा को थप्पड़ भी जड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. पूरा मामला बिलासपुर के रतनपुर कॉलेज का है. छात्रा ने कॉलेज में अपने अधिकार की बात की, लेकिन उसे स्टॉफ ने चुप कराने की कोशिश की. कॉलेज स्टाफ ने छात्रा का वीडियो बनाकर डराने का प्रयास किया.
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
