छत्तीसगढ़

CG : कोरबा कोल खदान में हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर घायल

कोरबा । रविवार सुबह को एसईसीएल की कुसमुंडा मेगा परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला फेस में डंपिंग के लिए गया 60 टन वजनी डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर ऑपरेटर राघवेंद्र घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर राघवेंद्र डंपर लेकर कोयला फेस में डंपिंग करने गए थे। इसी दौरान डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह कोयला फेस से फिसलकर नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि डंपर वाहन ऊपर से स्लाइड होते हुए तीन पलटी खाकर नीचे गिरा और फिर सीधा हो गया।

हादसे के वक्त ऑपरेटर राघवेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही खदान में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। डंपर को भारी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सीधा किया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई अन्य वाहन या कर्मचारी मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। कर्मचारियों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…

3 hours ago
सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर-  अग्रवाल…

4 hours ago
भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भोपाल  ​भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय, साहसिक एवं…

4 hours ago