रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-बस्तर के सालेमेटा में कोसारटेडा नाला पर एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ दो लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित योजना के कार्य को पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं सोलर संयंत्र तथा पाइप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से 108 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *