धमतरी। जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.12.2025 की रात्रि 11ः00 बजे ग्राम कलारतराई में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा औचक जांच की गई। जांच के दौरान खनिज मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 नग हाईवा वाहनों को मौके पर जप्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य हाईवा वाहन को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे जप्त कर संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित वाहनों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलन में है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खनिज मुरूम, रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं औचक कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रकार की निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही से न केवल शासन के राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहेगी।”जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज मुरूम, रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की सख्त एवं त्वरित कार्यवाही से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि शासन के राजस्व की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *