CG : खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

खिलाडी बेहतर प्रदर्शन शहर, राज्य का नाम रौशन करें

रायपुर,

खिलाडी बेहतर प्रदर्शन शहर, राज्य का नाम रौशन करें

क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जो खेलना जानता है, वही जीवन को भी सुंदर ढंग से जीना जानता है।

विद्यालय में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम सिखाई जाती है
      क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का 13 से 15 अक्टूबर तक रायपुर के रोहणीपुरम में आयोजित हुआ।  मंत्री वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि खिलाडी बेहतर प्रदर्शन विद्यालय, शहर, राज्य का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने चयनित न हो पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। मंत्री वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर में नहीं पढ़ पाया, क्योंकि मेरा गांव बहुत छोटा था और वहां प्राथमिक शाला ही थी, लेकिन मेरे बच्चे इस विद्यालय से पढ़े हैं। इस विद्यालय में भारतीय संस्कृति के साथ ही साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना सिखाई जाती है।

हारकर बैठ जाना सबसे बुरा होता है
    मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा बनते हैं। मान लें तो हार है, ठान लें तो जीत है। हारने से बुरा नहीं, लेकिन हारकर बैठ जाना सबसे बुरा है। एक जीत से कोई सिकंदर नहीं होता और एक हार से कोई भिखारी नहीं बनता। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पंक्तियाँ सुनाईं “लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल, मंज़िल तेरी पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।” इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…

29 minutes ago
CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…

33 minutes ago
बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…

41 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

52 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

2 hours ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago