राज्यपाल ने निर्माणाधीन प्रतिमा का किया अवलोकन

रायपुर,

राज्यपाल ने निर्माणाधीन प्रतिमा का किया अवलोकन

इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा आकर ले रही है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने आज खैरागढ़ प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय के मूर्तिकला विभाग में निर्माणाधीन प्रतिमा का का अवलोकन किया। प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण को देखकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

राज्यपाल ने असम के भारतीय लेखक रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को दो माह पूर्व बड़ी जिम्मेदारी दी थी और गुणवत्तापूर्ण प्रतिमा निर्माण कराने कहा था।  उल्लेखनीय है की रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं|

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *