बलौदाबाजार । आगामी 10 अप्रैल को पुनः आयोजित होने वाली कक्षा 12 वी हिन्दी विषय की परीक्षा हेतु गोपनीय सामग्री का सत्यापन कराया जाना अवश्यक है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने थानों से केन्द्राध्यक्ष द्वारा निकाले जाने वाले प्रश्न पत्र की सत्यापन हेतु अधिकारी नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलौदाबाजार में राजस्व निरीक्षक देवेंद्र साहु,लवन में तहसीलदार पेखन टोंड्रे, भाटापारा (शहर) में तहसीलदार यशवंत राज,भाटापारा ग्रामीण में अतिरिक्त तहसीलदा प्रेमा मिंज,करही बाजार में नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल सिमगा में तहसीलदार अनुराग भट्ट, सुहेला में नायब तहसीलदार दिलीप सामल,पलारी में तहसीलदार लीलाधर कंवर,गिधपुरी में नायब तहसीलदार ईश्वर केवट, कसडोल में तहसीलदार विवके पटेल, गिधौरी में तहसीलदार युवराज कुर्रे, गिरौदपुरी में राजस्व निरीक्षक इस्लाम खान,बया में राजस्व निरीक्षक तेजपाल दुबे, राजादेवरी में राजस्व निरीक्षक तोषराम पटेल, सोनाखान में राजस्व निरीक्षक देवेश देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है।
