मानपुर चिल्हाटी के क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी के द्वारा ग्राम खड़खड़ी में ग्राम की महिलाओं और पुरुषों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया गया एवं जन जागरूक किया गया।

इस महत्वपूर्ण अभियान चलित थाना को लगाकर कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, गुड-टच बेड- टच, स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा के प्रति जागरूक, यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बच्चों को नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। नशा न करने कि समझाइश दी गई ।

इस कार्यक्रम में सरपंच शारदा बाई इधकौरे, उप सरपंच उमाबाई जाता, ग्राम प्रमुख चतुर सिंग निषाद एवं ग्राम के महिलाएं एवं पुरूषों ने हिस्सा लिया। अभियान में बीट प्रभारी सउनि रत्थूलाल नेताम, नाथू राम पटेल, कार्तिक भुआर्य,जितेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *