छत्तीसगढ़

CG : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी …

रायपुर: राजधानी में मारपीट, धारदार वस्तुओं से हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। संतोषी नगर स्थित गोकुल नगर में महिला के साथ मारपीट कर हमला किया गया। इस महिला को घर घुसकर घसीट घसीट कर मारा। घर में रखीतुलसी माता की मूर्ति को भी तोड़ा गया। यह हमला एक धर्म विशेष की महिलाओं ने किया। टिकरापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के करीब 5 महीने बाद सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने की।

उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कई अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान शहर में बढ़ रही चाकूबाजी, लूटपाट और अन्य संगीन अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने क्राइम डीसीपी को स्पेशल टीम बनाने की नसीहत दी है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर कई थानों और जोनों के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान एक एसीपी रैंक के अधिकारी की ओर से पेश अपराध और कार्रवाई संबंधी आंकड़ों में कुछ त्रुटियां सामने आईं। कमिश्नर ने आंकड़ों में गड़बड़ी पकड़ते हुए संबंधित अधिकारी को डेटा दुरुस्त कर दोबारा पेश करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से जुड़े आंकड़ों में विसंगति पाई गई थी। बैठक में अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने क्राइम डीसीपी को चाकूबाजी, लूट और संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पिछले पांच महीनों की पुलिसिंग गतिविधियों की समीक्षा के दौरान महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सामुदायिक पुलिसिंग और नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों पर भी चर्चा हुई। कमिश्नर ने सभी जोनों से लंबित मामलों, अपराध के आंकड़ों और विवेचना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के मामलों, साइबर अपराध, चिटफंड धोखाधड़ी और अन्य आर्थिक अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नशे के कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए। साथ ही अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनकी जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। इस हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सभी जोन डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और विशेष शाखा के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पिछले पांच महीनों की उपलब्धियों, चुनौतियों और कई अभियानों की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : 15 करोड़ के 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं…

राजनांदगांव : 15 करोड़ के 50 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर की कुल 96 में करीब 70 समितियों में 15 करोड़ रुपए का…

3 minutes ago
CG : बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी THAR को फूंककर हुए फरार …

CG : बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी THAR को फूंककर हुए फरार …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी…

3 minutes ago
राजनांदगांव : पेड़ काटने की मशीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

राजनांदगांव : पेड़ काटने की मशीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

अंबागढ़ चौकी , छत्तीसगढ़ शासन से सम्मानित पर्यावरण संदेशा परिवार अंबागढ़ चौकी की ओर से…

5 minutes ago
CG : CAF कैंप में मची सनसनी: ड्यूटी के दौरान जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत …

CG : CAF कैंप में मची सनसनी: ड्यूटी के दौरान जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत …

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएएफ (CAF)…

6 minutes ago
CG : सीमेंट संयंत्र हादसा: ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की मौत …

CG : सीमेंट संयंत्र हादसा: ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की मौत …

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम रवान स्थित एक सीमेंट संयंत्र में ऊंचाई से गिरने के कारण…

11 minutes ago
CG : सिरगिट्टी में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज …

CG : सिरगिट्टी में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज …

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा में रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना…

15 minutes ago