रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे. बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. चित्रकोट महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तकदलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव के आयोजन में शामिल होंगे. जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने रायपुर में देशभर के विशेषज्ञ और पर्यावरण विद् जुटेंगे. शहर के एक निजी होटल में ये आयोजन होगा. इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में देश के प्रख्यात विषय-विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा की जाएगी.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *