रायपुर । 27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ ने कुल 3 पदक — 1 रजत और 2 कांस्य — अपने नाम किए।

एपी व्यक्तिगत मुकाबले में वीर कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने केरला, कर्नाटक, बिहार और गुजरात के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें मणिपुर के खिलाड़ी से 9-15 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, फॉयल बालिका व्यक्तिगत मुकाबले में स्नेहा यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और मणिपुर के खिलाड़ियों को हराया, लेकिन सेमीफाइनल में हरियाणा की खिलाड़ी से हार गईं।

छत्तीसगढ़ को तीसरा पदक एपी बालक टीम ने दिलाया। टीम में वीर कुमार गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता, देवाशीष साहू और भौमिक यादव शामिल थे। टीम ने दिल्ली और गुजरात को मात देते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची, जहां हरियाणा से हारने के बाद कांस्य पदक हासिल किया।

28 सदस्यीय छत्तीसगढ़ टीम के मुख्य कोच शहीद हनुमान सिंह अवॉर्डी व्ही. जॉनसन सोलोमन रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. प्रकाश (IAS), कार्यकारी अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, महासचिव बशीर अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *