उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्यों द्वारा 13 मार्च को कलेक्टेªट भवन जगदलपुर के प्रेरणा सभा कक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। कांकेर जिले के आवेदिका एवं अनावेदक को भी उक्त सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
