रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच मौसम विभाग ने एक और हैरान करने वाला अपडेट दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी । मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले दो दिनों में और भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से धुंध छाए रहेगी। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *