छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज, Monsoon की एंट्री को लेकर जानें कैसी हैं परिस्थितियां? …

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी. मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की बारिश बताया है. अलगे 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है. इसके लिए परिस्थियां अनुकूल बनी हुई है. अलगे 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव के आसार नहीं हैं. प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की से माध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गरजने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. 11 जून से यह गतिविधि बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. बस्तर जिले के तोकापाल में 1 सेमी पानी गिरा. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को सोमवार की तरह सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने हालांकि शहर में आज बारिश को लेकर चेतावनी तो नहीं दी है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव | सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला और उपद्रव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव : चौड़ीकरण कार्य में संकेतक पन्नी कई जगह क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका…

राजनांदगांव | नेशनल हाइवे किनारे चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए…

5 minutes ago
राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

राजनांदगांव , पुणे स्थित यशदा में 5 जून को दर्पण कार्यक्रम हुआ। इसमें राजनांदगांव, गरियाबंद,…

8 minutes ago
राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव : एक्सीडेंट का बहाना बना चाकू की नोंक पर लूटे…

राजनांदगांव | एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों…

11 minutes ago
CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

13 minutes ago
जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट

जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट…

15 minutes ago