मानपुर में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज की परिस्थिति में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आदिवासी, किसान, मजदूर को निरंतर ठगा जा रहा है। भाजपा देश और प्रदेश की संपत्ति को लगातार अडानी समूह को बेच रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जनभावना का सम्मान करते हुए हसदेव अभयारण्य में जंगल में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी थी। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही मोदी, अदानी सरकार के द्वारा हसदेव के जंगलों को उजाड़ कर अडानी को बेचने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है। पूरे जंगलों को खाली करवाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार आदिवासियों और हसदेव अभयारण्य की रक्षा के लिए हसदेव बचाओ, अडानी भगाओ आंदोलन की शुरुआत जिला स्तर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अडानी का पुतला दहन कर हसदेव में जंगल कटाई और खनन पर रोक थाम लगाने के लिए आंदोलन और पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान जिला युवा अध्यक्ष मनीष निर्मल, विधानसभा अध्यक्ष तनुज मंडल, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू मंडावी, युवा नेता प्रकाश विश्वास, सूरज बघेल, आलोक हुपेडी, छोटू खान, खिलवान साहू, देवा सारथी, नीतेश दानी, संजय बघेल, पप्पू नेताम, गोलू साहू व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
