उत्तर बस्तर कांकेर, जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर स्वयं जानकारी दर्ज करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा, जबकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करंेगे तथा हर मकानों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी भी संकलित की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखी जाएगी। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *