सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आज जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत नगरदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत जर्वे, सुन्दरेली, सोनगुढा, धनुपर, बोकरामुडा, सकरेलीखुर्द, नगरदा, कुरदा, बासीन, सेन्दरी, पुटेकेला, चमराबरपाली कलस्टर से कुल 2237 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 2233 आवेदनो का निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्राप्त हुआ था। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने कहा। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई तथा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया गया। समाधान शिविर मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति।
