छत्तीसगढ़

CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

जशपुर । जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा समेत कई विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, लंबित प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तरीय अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की प्रगति की भी समीक्षा की।

कृषि विभाग को किसानों की आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग, वृद्ध और असहाय हितग्राहियों तक घर पहुंच पेंशन सुविधा सुनिश्चित करने कहा गया।

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित 35 शिविरों में 15,846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11,205 का निराकरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 1.12 लाख से अधिक आवासों में 93,506 आवास पूर्ण हो चुके हैं। बैठक में विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

9 minutes ago
राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

20 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

26 minutes ago
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय  ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च…

32 minutes ago
CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

35 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

44 minutes ago