कोंडागांव, राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 26 फ़रवरी को सुबह 10 बजे से माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम हीरापुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी प्रकार 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में और दोपहर 12 बजे से बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरवेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *