प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित के लिए गए निर्णय के बाद धमतरी जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। 

खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 72161 किसानों से 3394192.70 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 10182.58 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 68384 किसानों से 3212563 क्विंटल  धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 9637.69 लाख रुपए भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। 

जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *