उत्तर बस्तर कांकेर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कुष्ठ रोगियों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में शुक्रवार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के प्र्रति जागरूक कर कुष्ठ मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। इस दौरान कुष्ठ रोगियों क प्रति भेदभाव खत्म करने, उनके गरिमा को सुनिश्चित करने कांकेर कलेक्टर का जनता के नाम संदेश का वाचन कर शपथ भी ली गयी।

डॉ. सुनील कुमार सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत् कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक और भेदभाव की गलत भ्रांतियों को मिटाने, लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले के समस्त माध्यमिक, हाई, हायर सेकण्डरी स्कूलों, कालेजों एवं सभी ग्राम पंचायतों में कलेक्टर का संदेश वाचन व शपथ एवं ग्राम सभा प्रमुख सरपंच भाषण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अमला सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *