अम्बिकापुर , भारत सरकार के महत्वपूर्ण पहल “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन तथा पाण्डुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।  जिसमें कलेक्टर अजीत वसंत समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल सदस्य सचिव सदस्य सचिव होंगे।

समिति के सदस्यों में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त डी एन कश्यप, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर केरजिस्ट्रार डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पुरातत्व शारदा अग्रवाल, सेवा निवृत्त प्राचार्य महेश्वर कालोनी प्रतापपुर रोड अम्बिकापुर श्रीश मिश्र होंगे।

“ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत् दिये जाने वाले दिशा-निर्देश का पालन एवं कियान्ययन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *