छत्तीसगढ़

CG : झाड़फूंक काम नहीं आया, सर्पदंश से महिला की मौत

जशपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की एक महिला की सर्पदंश से हुई मौत ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण अंचल में व्याप्त अंधविश्वास की पोल खोल दी है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव की है जहां 49 वर्षीय सनारी बाई कोरवा अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी।

दरम्यानी रात लगभग 3 बजे उसे एक ज़हरीले करैत सांप ने बाएं कंधे पर डस लिया। सर्पदंश के बाद गंभीर स्थिति में होते हुए भी सनारी बाई तात्कालिक चिकित्सकीय सहायता लेने के बजाय अंधविश्वास की ओर झुक गई। वह अपने नाती के साथ लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर एक बैगा के पास पहुंची। वहां घंटों झाड़फूंक चलता रहा जिससे काफी कीमती समय बर्बाद हो गया।

सुबह 6 बजे के करीब जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई, तब गांव की मितानिन ने उसे कुनकुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उसे एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए होलीक्रॉस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सनारी बाई के पति के अनुसार होलीक्रॉस अस्पताल में मुंह में पाइप डालने के बाद डॉक्टरों ने यह कहकर मरीज को वापस सरकारी अस्पताल भेज दिया कि वहां बेहतर दवाइयां मिलेंगी। अंततः सनारी को दोबारा कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago