खैरागढ़। KCG पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की है। श्याम लाल चातर बिदनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 24 अक्टूबर 25 को पशु चिकित्सालय गंडई में अज्ञात चोर के द्वारा ऑफिस के दरवाजा का ताला तोड़कर ऑफिस अंदर रखे कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प जुमला कीमत 13600/- रू0 को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 375/25 धारा 331, 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि शेख वसीम उर्फ आयुष खान पिता स्व0 शेख जावेद उम्र 18 साल पता वार्ड नं 06 कंपोजिट गंडई थाना गंडई जिला केसीजी अपने घर के पीछे बाड़ी में बने झोपड़ी में बड़े पेटी में छुपाकर चोरी का सामान रखा है।

जिस सूचना पर मुखबिर के निशानदेही बताये जगह पर जाकर तस्दीक किया जो सही पाया गया। घर बाड़ी में झोपड़ी के अंदर रखे पेटी में छुपाकर रखे चोरी के सामान कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *