बालोद। Booth Chalo Abhiyan बूथ चलो अभियान के तहत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम पलारी, कंवर, चिरचारी और करहीभदर पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद किया। बूथ के एक-एक सदस्यों से सीधी बात की। इस दौरान मोहन मरकाम ने मिशन 2023 और 2024 के लिए कमर कस कर कड़ी मेहनत करने की अपील की। साथ ही भूपेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात पर भी जोर दिया। मोहन मरकाम ने कहा की भूपेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो धान का सबसे अधिक रेट 2800 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। आने वाले वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

जय वीरू की जोड़ी की सरकार में अहम भूमिका

कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर मोहन मरकाम ने कहा कि टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने सम्मान देने का प्रयास किया है। जब सीएम भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तब सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे। दोनों की जुगल जोड़ी पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। टीएस सिंहदेव मेनोफेस्टो के अध्यक्ष भी थे। पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर घोषणा पत्र किये। चुनाव में जब हम गए तो घोषणापत्र का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मरकाम ने आगे कहा कि सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की जुगल जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी की सरकार में भूमिका है, और आगे भी रहेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *