खैरागढ़, धमधा रोड पर बाजार अतरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक बाइक सहित ट्रक के पहिए में फंस गया, जो करीब 20 फीट तक बुरी तरह घसीटता रहा। युवक के कमर का नीचे हिस्सा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे की है। ग्राम चिंगली में रहने वाला 24 वर्षीय मुकेश सेन बाजार अतरिया के पंप में पेट्रोल डलवाने गया था। जहां पेट्रोल डलवाकर वह मुख्य मार्ग पर आ रहा था, तभी उसे धमधा की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश सेन बाइक सहित ट्रक के ​पहिए में फंस गया और घसीटता चला गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके से डॉयल 112 वाहन को फोन किया। ल​ेकिन नेटवर्क और सर्वर की समस्या के चलते काफी देर तक कॉल नहीं लग पाया। इसके बाद ग्रामीण खुद ही गंभीर रूप से घायल युवक को खैरागढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुकेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *