डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई ने अपनी सतर्कता और साहसिक प्रयास से यात्री की जान बचा ली. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है. आरपीएफ जवान की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

घटना डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बुधवार सुबह 11:40 बजे हुई. पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12843) अपने निर्धारित समय पर रवाना हो रही थी, तभी एक 52 वर्षीय पुरुष यात्री, जिसने अपने परिवार को पहले ही सामान्य कोच में बैठा कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर घिसटता हुआ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की जगह में गिरने ही वाला था. इस भयावह स्थिति को देखकर प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवान प्रशांत दलाई ने तुरंत दौड़कर यात्री को पकड़ा और पूरी ताकत से उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया. जवान की इस सूझबूझ और फुर्ती से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *