जगदलपुर । जगदलपुर में शादीशुदा महिला ने सुसाइड कर लिया है। मायके में उसका शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि महिला 2 साल पहले लव मैरिज की थी। पिछले 2 महीने से वह डिप्रेशन में थी और अपने मायके में रह रही थी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम काजल सोनी है, जो संतोषी वार्ड की रहने वाली थी। कुछ साल पहले एक युवक से इसकी दोस्ती हुई थी। दोनों ने 2 साल पहले शादी कर ली। बताया जा रहा है कि इसका पति किसी काम के सिलसिले में अक्सर बाहर आना-जाना करता रहता था। महिला पिछले 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी।

हालांकि, पति से विवाद हुआ था, इसलिए मायके गई थी या फिर अन्य कोई कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसके मायके में कोई नहीं था। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने घर का सारा दरवाजा बंद किया और फिर अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे से झूल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से मामले की तहकीकात में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *